महाराष्ट्र के जलगांव में पुलिस ने तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. वाहनों से हटाए गए इन साइलेंसरों को जब्त करने के बाद रोड रोलर से कुचलकर नष्ट किया गया. पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाना और नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ा संदेश देना है.
