Socialblize

‘मैं अछूत हूं..’ : खरगे के बयान पर संसद में बवाल! नड्डा बोले- हम इसकी तहकीकात करेंगे

संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ विवाद को लेकर जमकर सियासी बवाल हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में उनकी रैली के बाद मंच का ‘शुद्धिकरण’ किया गया। खरगे ने इसे अपने दलित होने से जोड़ते हुए सवाल उठाया कि क्या उन्हें अछूत समझा जाता है। खरगे के आरोपों पर सदन के नेता जेपी नड्डा ने घटना पर खेद जताया और कहा कि बीजेपी ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती.

Exit mobile version