मेरठ के ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है। पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। इस दौरान पुलिस और सांसद के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया।
