Site icon Socialblize

मुक्तेश्वर घूमने गए पर्यटकों की बस 50 मीटर गहरी खाई में गिरी, 22 लोग थे सवार

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब पर्यटकों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. बस में चालक समेत 22 लोग सवार थे, जो मुक्तेश्वर घूमने के बाद भवाली लौट रहे थे. हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. राहत-बचाव दल ने मुश्किल परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर 21 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

Exit mobile version