दुबई से Indigo की फ्लाइट के जरिए बेंगलुरु पहुंचे एक यात्री ने तस्करी के लिए 84 ग्राम सोने के दो कैप्सूल अपने मुंह में छिपा रखे थे. सिक्योरिटी चेक के दौरान CISF जवानों को उस पर शक हुआ. पूछताछ में सहयोग न करने पर सख्ती की गई, जिसके बाद उसने मुंह से सोने के कैप्सूल निकाल दिए.

