मुंबई में रील बनाने के लिए पुलिस वाहन के दुरुपयोग का एक हफ्ते में यह दूसरा मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों द्वारा रील बनाने के लिए तिलक नगर पुलिस की पेट्रोलिंग कार का इस्तेमाल किया गया. बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स गोवंडी इलाके का समाज सेवक है.
