Site icon Socialblize

मिडिल ईस्‍ट में फिर बढ़ा तनाव, बहरीन-कुवैत में ईरान के हमलों से हड़कंप

मिडिल ईस्‍ट में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. ईरान ने अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर बहरीन और कुवैत पर मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं. बहरीन में ईरान ने अमेरिकी बेस पर मिसाइलें दागीं. बहरीन अमेरिका के लिए एक अहम स्ट्रैटेजिक जगह है. इसी तरह कुवैत में भी अमेरिकी बेस पर ईरानी मिसाइल गिरी. कुवैत तेल निर्यात का बड़ा केंद्र है. दोनों हमलों के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें रात के अंधेरे में मिसाइलें गिरती दिख रही हैं. ईरान का कहना है कि यह जवाबी कार्रवाई है. अमेरिका ने पहले स्टेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर हमले के बाद ईरान पर हमले किए थे. इसी बीच अमेरिका ने भी पलटवार किया है. अमेरिकी हमले में ईरान के एक शहर के एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया. एयरपोर्ट की मुख्य इमारत और रनवे पर बड़ा विस्फोट हुआ. धमाके के बाद सुरक्षा बल और राहत कर्मी मौके पर पहुंचे. नुकसान और वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.अमेरिका और ईरान के बीच सीधे हमलों से खाड़ी देशों में चिंता बढ़ गई है. स्थिति लगातार बिगड़ रही है और दोनों देश पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहे.

Exit mobile version