Site icon Socialblize

मानसून की पहली बारिश में ही जयपुर में सड़क पर बना 20 फीट गड्ढा

राजधानी जयपुर में मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर की सड़कों की पोल खुलने लगी है. जयपुर स्थित टोंक रोड पर सड़क धंसने से करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिसके कारण इस मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया. यह मानसून की पहली ही बारिश है और अगर अभी से सड़कें इस तरह धंसने लगी हैं तो आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं. शहर की प्रमुख सड़कों की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं.

Exit mobile version