Site icon Socialblize

मां-बाप की अनदेखी करने वालों पर चलेगा योगी सरकार का डंडा

यूपी की योगी सरकार ने बुजुर्ग माता-पिता को लेकर एक नई व्यवस्था को मंजूरी दी है. इसके तहत अगर कोई शख्‍स अपने माता-पिता की देखभाल नहीं करता है या बुजुर्ग माता-पिता से बदतमीजी करता है, उनकी अनदेखी करता है, तो उसके खिलाफ कारवाई करना पहले की तुलना में और ज्‍यादा आसान हो जाएगा. बुजुर्ग माता-पिता को इसे लेकर सिर्फ जिला मजिस्ट्रेट के पास शिकायत दर्ज करानी है. साथ ही बुजुर्गों की शिकायतें दर्ज करने के लिए टोल फ्री सुविधा भी होगी. शिकायत की सुनवाई 30 दिन के अंदर करने का लक्ष्य रखा गया है. यदि सक्षम अधिकारी के आदेश पर भी संतान संपत्ति खाली नहीं करती है, तो जिला प्रशासन 30 दिनों के भीतर बेदखली की कारवाई कर सकेगा.

Exit mobile version