महाराष्ट्र में हो रही भीषण बारिश के दौरान पनवेल में हजारों एलपीजी गैस सिलेंडर नदी में बहते हुए नजर आए. रायगढ़ जिले में हुई भारी बारिश के कारण पनवेल तालुका के चावणे स्थित एचपीसीएल (HPCL) पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से लगभग 3000 गैस सिलेंडर पानी के तेज बहाव में बहकर सीधे पातालगंगा नदी में चले गए हैं. बताया जा रहा है कि नदी में बहे इन सिलेंडरों में कुछ गैस से भरे हुए हैं, जबकि कुछ खाली हैं. एलपीजी सिलेंडरों के नदी में बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
महाराष्ट्र में भारी बारिश में बह गए 3000 LPG गैस सिलेंडर

