Site icon Socialblize

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा टला, 307 गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा

महाराष्ट्र के कलांब-लातूर मार्ग पर पुणे से लातूर जा रहा 307 घरेलू गैस सिलेंडरों से लदा एक ट्रक ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक होटल के बाहर पलट गया. हादसे के बाद गैस सिलेंडर आसपास के खेतों में बिखर गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि, समय रहते पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.
 

Exit mobile version