Site icon Socialblize

महाराष्ट्र में डूब गईं सड़कें! भयंकर लैंडस्लाइड, थमी ट्रेनों की आवाजाही!

महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है. कर्जत और लोनावला के बीच भारी भूस्खलन (लैंडस्लाइड) होने से रेल यातायात प्रभावित हो गया है. खंडाला घाट रेलवे सेक्शन में हुए भूस्खलन के कारण पटरियों पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया, जिससे ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा. स्थिति को और गंभीर बनाते हुए झरनों का पानी भी रेलवे ट्रैक पर बहता रहा. ऐसे हालात में सेंट्रल रेलवे ने एहतियात के तौर पर दोनों लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी. खराब मौसम का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ा है. 10 से 14 जुलाई के बीच 22 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है. रद्द की गई ट्रेनों में डेक्कन क्वीन, इंटरसिटी एक्सप्रेस और डेक्कन एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं. रेलवे और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है. अधिकारियों का प्रयास है कि ट्रैक को जल्द से जल्द साफ कर रेल सेवाओं को सामान्य किया जा सके.

Exit mobile version