स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद भाषण देते समय बिहार की मंत्री और भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह की जुबान फिसल गई. उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ‘राष्ट्रपति’ और लोकनायक जयप्रकाश नारायण को ‘जनप्रकाश’ कह दिया था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
