Site icon Socialblize

ममता बनर्जी को BJP ने दिया एक और झटका, TMC के बागियों को भेज रही राज्‍यसभा

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है. विधानसभा चुनावों के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) और ममता बनर्जी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राज्यसभा उपचुनाव को लेकर इस वक्त की सबसे बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने तीन राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. चौंकाने वाली बात यह है कि ये तीनों चेहरे कल ही टीएमसी से इस्तीफा देकर औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हुए थे. भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए तीनों नेताओं ने जून में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और पार्टी भी छोड़ दी थी. अप्रैल में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलने के बाद राज्य की तीनों राज्यसभा सीट पर भी भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है। इन सीट के लिए 24 जुलाई को उपचुनाव होंगे और मतगणना भी उसी दिन की जाएगी.

Exit mobile version