तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी के आवास के बाहर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब वहां भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामे जैसी स्थिति पैदा हो गई. बताया जा रहा है कि भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को पीछे हटाने के दौरान ममता बनर्जी आगे बढ़ीं. इसी दौरान एक व्यक्ति के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई और उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया. साथ ही, भीड़ में मौजूद कुछ अन्य लोगों को भी पीछे हटने के लिए धक्का दिया. ममता बनर्जी ने इस घटना को विपक्ष, विशेषकर बीजेपी की एक सुनियोजित साजिश बताया है.
