सावन के महीने में कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अयोध्या दौरे के बाद एक कथित ‘मछली भोज’ का वीडियो सामने आने पर सियासी पारा चढ़ गया है. भाजपा और सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे सनातन धर्म और एकादशी के पवित्र दिन का अपमान बताया है. वहीं, कांग्रेस और अजय राय ने इस पर पलटवार करते हुए भाजपा को चुनौती दी है कि यदि वे उनकी मछली खाते हुए कोई तस्वीर दिखा दें, तो वह राजनीति छोड़ देंगे.
