सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती मंदिर परिसर के अंदर डांस करती हुई दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे व्यक्तिगत अभिव्यक्ति और सोशल मीडिया ट्रेंड का हिस्सा बता रहे हैं, जबकि कई लोग धार्मिक स्थलों की मर्यादा और सम्मान का हवाला देकर इसका विरोध कर रहे हैं.
