कपूरथला के माता भद्रकाली मंदिर के बाहर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कपूरथला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. डीएसपी शीतल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
