Site icon Socialblize

भोपाल की ‘लेडी सिंघम’ मोनिका शुक्ला, किसानों के प्रदर्शन में बस के आगे डटकर खड़ी हुईं

भोपाल की ‘लेडी सिंघम’ की. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किसानों के प्रदर्शन के बीच एसीपी ट्रैफिक मोनिका शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह एक बस के सामने अकेले डटी नजर आ रही हैं और उसे अपने हाथों के सहारे रोकने की कोशिश करती दिख रही हैं. तस्वीर में दिखाई दे रही महिला अधिकारी एसीपी ट्रैफिक मोनिका शुक्ला हैं. यह वीडियो बुधवार को भोपाल में हुए किसान प्रदर्शन के दौरान का बताया जा रहा है. जब प्रदर्शनकारी शहर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, तब आईपीएस अधिकारी मोनिका शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद थीं. इसी दौरान उन्होंने बस के सामने खड़े होकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Exit mobile version