भारत में मानसून (Monsoon 2026) की दस्तक के साथ ही जहां एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ यह बारिश अब आम जनता के लिए आफत और काल बन चुकी है। देश के अमूमन हर छोटे-बड़े शहर से आ रही तस्वीरें बेहद डराने वाली हैं, जहां सड़कें समंदर में तब्दील हो चुकी हैं और पानी से लबालब भरे रास्तों पर बने गहरे गड्ढे अब राहगीरों को ‘मौत’ बांट रहे हैं। प्री-मानसून तैयारियों के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाने वाले नगर निगमों और प्रशासनिक दावों की हकीकत इन जानलेवा गड्ढों ने पूरी तरह खोल कर रख दी है।
भारत में मानसून का कहर, शहर-शहर ‘मौत’ बांट रहे गड्ढे
