Site icon Socialblize

भारत में पहली बार ‘धड़कता दिल’ ट्रेन से ढाई घंटे में सूरत से पहुंचा अहमदाबाद

मुंबई गांधीनगर वंदे भारत ट्रेन से पहुंचा लाइव हार्ट. यह इतिहास रचा गया है गुजरात में. जहां वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से जीवित हृदय (Live Heart) भेजा गया. सूरत से अहमदाबाद तक हार्ट को ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस से सुरक्षित एवं निर्धारित समय में पहुंचाया गया. इस हृदय का प्रत्यारोपण यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर, अहमदाबाद में किया जाएगा. 2 घंटा 27 मिनट में ट्रेन से यह दूरी पूरी की. भारतीय रेल, गुजरात राज्य पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और मेडिकल टीम ने शानदार तालमेल करते हुए इस बेहद संवेदनशील और टाइम बाउंड लक्ष्‍य को पूरा किया है.

Exit mobile version