Site icon Socialblize

भारत में दादा-दादी वीडियो कॉल पर… ऑस्ट्रेलिया में ये क्या बोल गए पीएम मोदी?

इस वीडियो में देखिए पीएम मोदी का वह पूरा भाषण जिसमें उन्होंने भारतीय संस्कृति, भारत की बढ़ती ताकत और ऑस्ट्रेलिया के विकास में भारतीयों के योगदान की जमकर तारीफ की. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 सालों में यह उनकी तीसरी ऑस्ट्रेलिया यात्रा है. उन्होंने 2014 का वादा याद दिलाया कि अब भारतीयों को पीएम के आने के लिए 28 साल का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. पीएम ने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि हम लोग दूध में चीनी की तरह हैं, जो जहां जाते हैं वहां मिठास घोल देते हैं. भले ही दूध और सब्जियां ऑस्ट्रेलिया की हों, लेकिन चाय और तड़का आज भी बिल्कुल देसी ही रहता है. उन्होंने बताया कि कैसे दूरी होने के बावजूद लोग आज भी दिल से भारत से जुड़े हैं. बच्चे वहां ऑस्ट्रेलियन टाइम से स्कूल से आते हैं, तो भारत में दादा-दादी उनका वीडियो कॉल पर इंतजार कर रहे होते हैं.

Exit mobile version