विमेंस एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाएगा। 5 सितंबर को दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने गुरुवार को महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल किया है। टी-20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त को होगी। पहला मुकाबला थाईलैंड और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान ग्रुप-A में शामिल हैं। 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं यह विमेंस एशिया कप का छठा एडिशन होगा, जो टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के साथ थाईलैंड, हांगकांग-चीन को रखा गया है। ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया शामिल हैं। ग्रुप स्टेज के बाद दोनों ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही आयोजित किए जाएंगे। भारत सबसे ज्यादा 3 बार चैंपियन बनी विमेंस एशिया कप के टी-20 फॉर्मेट में अब तक 5 टूर्नामेंट खेले गए हैं। इनमें भारत ने सबसे ज्यादा 3 बार खिताब जीता है। बांग्लादेश और श्रीलंका ने एक-एक बार ट्रॉफी अपने नाम की। श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है। ————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी लिखें… भारतीय विमेंस टीम के साउथ अफ्रीकी दौरे का शेड्यूल बदला:3 टी-20 मुकाबले जोड़े गए; एक टेस्ट और तीन वनडे भी होंगे भारतीय विमेंस टीम के साउथ अफ्रीकी दौरे का शेड्यूल चेंज हो गया है। अब इस दौरे पर एक टेस्ट और तीन वनडे के साथ तीन टी-20 मैच भी खेले जाएंगे। साउथ अ फ्रीका क्रिकेट बोर्ड CSA ने रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच 5 सिंतबर को:विमेंस एशिया कप में भिड़ंत; टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी, 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया

