Site icon Socialblize

भारत टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान:इब्राहिम जादरान कप्तान होंगे, राशिद खान भी टीम में; मैच की तारीखें अभी तय नहीं

भारत टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने टीम का ऐलान किया है। सितंबर में खेली जाने वाली तीन मैचों की सीरीज में इब्राहिम जादरान कप्तान होंगे। स्टार खिलाड़ी राशिद खान भी टीम में शामिल हैं। सीरीज की तारीखें अभी तय नहीं है। पहले तीनों मैच 13, 15 और 17 सितंबर को होनेवाले थे, लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड गणेश चतुर्थी को एक मैच रखना चाहता है। इसके लिए बोर्ड ने BCCI को नया प्रस्ताव भेजा है। अफगानिस्तान का स्क्वॉड इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेद्दीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, अब्दुल्लाह अहमदजई। रिजर्व खिलाड़ी: शाहिदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक, इजाज अहमदजई। 11, 13 और 14 सितंबर को मैच का प्रस्ताव अफगानिस्तान बोर्ड ने BCCI के सामने यह प्रस्ताव अपने स्टेकहोल्डर्स के कहने पर रखा है। उसका कहना है कि बदली तारीखों पर मैच कराने से दर्शकों की संख्या और स्टेडियम में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी। पहले ये मैच 13, 15 और 17 सितंबर को होने थे। अब BCCI को इन्हें 11, 13 और 14 सितंबर को कराने का प्रस्ताव मिला है। अफगानिस्तान के लिए ऐतिहासिक सीरीज अफगानिस्तान पहली बार भारत के खिलाफ बाइलेटलर सीरीज की मेजबानी करेगा। हालांकि सभी मैच भारत में ही होंगे। तीनों मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। बांग्लादेश दौरा टल सकता है, BCCI के प्रस्ताव मानने की उम्मीद अफगानी बोर्ड के अधिकारियों को उम्मीद है कि BCCI यह प्रपोजल स्वीकार कर सकता है। क्योंकि, टीम इंडिया के बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज होने की संभावना लगभग खत्म मानी जा रही है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 27 अगस्त को खत्म होगी। जबकि एशियन गेम्स 24 सितंबर से शुरू होंगे। इन दोनों आयोजनों के बीच भारतीय टीम के पास खाली समय है। तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं दोनों देश जून में भारत ने अफगानिस्तान की मेजबानी की थी। तब दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। आने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद भारत और अफगानिस्तान तीनों फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके होंगे। पहले की तारीखों का ऐलान करते समय BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था- ‘हमने जून में अफगानिस्तान की मेजबानी की थी, जिसमें टेस्ट और वनडे सीरीज खेली गई थी। इस टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमें तीनों फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी होंगी।’ —————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोलंबो में सिर टकराने पर जायसवाल-फर्नांडो की 25% फीस कटी:यशस्वी के बोल्ड होने पर दोनों भिड़ गए थे; दोनों ने गलती मानी भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुए विवाद पर ICC ने दोनों की 25-25% मैच फीस काटी है। दोनों खिलाड़ियों के खाते में 1-1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Exit mobile version