Site icon Socialblize

भारत की वंदना करने में क्‍या आपत्ति… शिवराज सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘वंदे मातरम’ विवाद पर कहा कि देश की वंदना करने से किसको आपत्ति हो सकती है, क्‍योंकि ‘वंदे मातरम’ किसी पार्टी का गान नहीं है. इसलिए वंदे मातरम गाने में किसी पार्टी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए. उन्‍होंने कहा कि बंगाल में दुर्भिक्ष के बाद, अकाल के बाद अन्याय के खिलाफ, शोषण के खिलाफ, अत्याचार के खिलाफ लोग भूखे मर रहे थे और अंग्रेज लगान वसूल रहे थे. तब उस अन्याय का विरोध किसने किया उस अन्याय का विरोध करने निकला, तो भारत का संत समाज निकला.

Exit mobile version