दिल्ली में भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा घेरा हटा दिया है. यह कदम पाकिस्तान द्वारा इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर लगाए गए बैरिकेट्स को हटाने के बाद उठाया गया है. भारत द्वारा पाकिस्तान को दिये गए इस जवाब से इस्लामाबाद में हड़कंप मच गया है.
