भारतीय हॉकी टीम की जर्सी, जो दशकों से अपनी नीली पहचान के लिए जानी जाती रही है, अचानक केसरिया रंग में क्यों नजर आएगी? क्या यह सिर्फ रंग बदलने का फैसला है या इसके पीछे कोई तकनीकी वजह भी है? सोशल मीडिया पर इस बदलाव को लेकर बहस छिड़ गई है. कुछ लोगों ने इसे सांस्कृतिक पहचान से जोड़ा, तो कुछ ने इसे राजनीतिक नजरिए से देखा. हालांकि, अब हॉकी इंडिया ने खुद सामने आकर इसकी वजह स्पष्ट कर दी है.
