ट्रंप प्रशासन ने विदेशी छात्रों के लिए वीजा नियमों में बड़े बदलाव का प्रस्ताव रखा है. नए नियमों के तहत स्टूडेंट वीजा पर अमेरिका जाने वाले छात्रों को अधिकतम 4 साल तक ही रहने की अनुमति मिल सकती है. पहले कई छात्र कोर्स बदलकर या अन्य विकल्पों के जरिए लंबे समय तक अमेरिका में रह जाते थे, लेकिन अब “Duration of Status” (D/S) व्यवस्था को खत्म करने की बात कही जा रही है.
