热门话题

बेन स्टोक्स इंग्लैंड का कोच बनना चाहते हैं:बोले- क्रिकेट से जुड़े रहना है; बिग बैश लीग के सबसे महंगे विदेशी प्लेयर बन सकते हैं

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने भविष्य में टीम का हेड कोच बनने की इच्छा जताई है। जून 2026 में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 35 साल के स्टोक्स ने कहा कि वह खेल से जुड़े रहना चाहते हैं। इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि स्टोक्स बिग बैश लीग (BBL) के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बन सकते हैं। कोचिंग की तैयारी में जुटे स्टोक्स ‘लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट में स्टोक्स ने बताया कि वह अभी लेवल-3 कोचिंग क्वालिफिकेशन पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि जब खेलना छोड़ूं तो कोचिंग की सारी तैयारियां पूरी हों। मैं क्रिकेट से जुड़ा रहना चाहता हूं। स्टोक्स ने 122 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी-20 मैचों में इंग्लैंड को रिप्रेजेंट किया। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने अटैकिंग बैजबॉल क्रिकेट खेली। जो रूट की कप्तानी को लेकर चिंता स्टोक्स ने नए टेस्ट कप्तान जो रूट को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रूट हमेशा टीम को खुद से पहले रखते हैं और यही बात उन्हें परेशान करती है। स्टोक्स ने कहा, मैंने जो से कहा कि मेरी एकमात्र चिंता आप हैं। पिछली बार कप्तान रहते हुए मैंने देखा था कि वह खुद पर कितना दबाव लेते थे। मैं नहीं चाहता कि वह दोबारा उसी दौर से गुजरें। हैरी ब्रूक को मौका नहीं मिलने पर हैरान पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि उनके बाद हैरी ब्रूक को टेस्ट टीम की कमान मिलेगी। ब्रूक टीम के उप-कप्तान थे, इसलिए चयनकर्ताओं के फैसले ने उन्हें चौंकाया। उन्होंने कहा, अगर आपको लगता है कि कोई खिलाड़ी अच्छा कप्तान बन सकता है तो उसे मौका देना चाहिए। मुझे समझ नहीं आया कि ब्रूक को कप्तान न बनाकर क्या संदेश दिया गया। 2027 एशेज को देखते हुए लिया संन्यास स्टोक्स ने बताया कि संन्यास का फैसला उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद लिया था। वह यह आकलन कर रहे थे कि क्या 2027 की एशेज सीरीज तक बेस्ट परफॉर्मेंस दे पाना संभव होगा। आखिरकार उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया और कहा कि वह इस निर्णय को बदलने वाले नहीं हैं। BBL के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं संन्यास के बाद भी स्टोक्स क्रिकेट से दूर नहीं होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई बिग बैश फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती हैं। सिडनी सिक्सर्स इस दौड़ में सबसे आगे मानी जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार स्टोक्स को लगभग 6 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 3.4 करोड़ रुपए) का कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। ऐसा हुआ तो वह BBL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन जाएंगे। मैथ्यू मॉट से फिर हो सकती है जोड़ी सिडनी सिक्सर्स के पास इंग्लैंड के पूर्व व्हाइट-बॉल कोच मैथ्यू मॉट हैं। मॉट और स्टोक्स की जोड़ी ने 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को चैंपियन बनाया था। स्टोक्स ने 122 टेस्ट, 114 वनडे मैच खेले डरहम के लिए खेलने वाले स्टोक्स का वनडे डेब्यू 2011 में हुआ था। वहीं टेस्ट डेब्यू 2013-14 की एशेज सीरीज में हुआ। वे अप्रैल 2022 से इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रहे हैं। स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कुल 122 टेस्ट खेले। इनमें 44 मैचों में उन्होंने कप्तानी की। उन्होंने टेस्ट करियार में 14 शतक और 37 अर्धशतकों की मदद से 7 हजार से अधिक रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 252 विकेट भी लिए। उन्होंने 114 वनडे इंटरनेशनल 5 शतक और 24 अर्धशतकों की मदद से 3463 रन बनाए। उन्होंने 74 विकेट भी झटके। वहीं स्टोक्स 43 टी-20 इंटरनेशनल मैच का हिस्सा रहे। उन्होंने 585 रन बनाए और 26 विकेट झटके। बेन स्टोक्स की यादगार पारियां 1. 2019 वर्ल्ड कप फाइनल, स्टोक्स की 84 रन की पारी 14 जुलाई 2019, लॉर्ड्स का मैदान। वनडे वर्ल्ड के फाइनल में न्यूजीलैंड ने 242 रन का टारगेट दिया। जवाब में इंग्लैंड ने 49 ओवर में 227 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। आखिरी ओवर में 15 रन की दरकार थी। तब स्टोक्स 70 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट की तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का जड़ दिया। आखिरी दो गेंद पर रनआउट से मैच सुपर ओवर में गया। सुपर ओवर भी टाई हो गया। आखिरकार बाउंड्री काउंट के नियम पर इंग्लैंड चैंपियन बना। 2. हेडिंग्ले 2019, अकेले दम पर एशेज मैच जीताया वर्ल्ड कप जीत के 6 हफ्ते बाद हेडिंग्ले में एशेज का तीसरा टेस्ट हुआ। इंग्लैंड को चौथी पारी में 359 रन का टारगेट मिला। टीम ने 286 रन पर 9 विकेट गंवा दिए। यहां से बेन स्टोक्स ने 10वें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। कमाल की बात है कि इस साझेदारी में बेन स्टोक्स ने अकेले 74 रन बनाए। उन्होंने 135 रन की पारी खेली। स्टोक्स से जुड़े दो बड़े विवाद 1. 2017, ब्रिस्टल नाइटक्लब में मारपीट का आरोप लगा स्टोक्स सितंबर 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच के बाद ब्रिस्टल के एक नाइटक्लब में गए। वे नाइट क्लब के बाहर देर रात एक स्ट्रीट फाइट में उलझ गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और उन पर मारपीट का आरोप लगा। इसके बाद इंग्लैंड टीम से उनकी वाइस-कैप्टेंसी छिन ली गई और 2017-18 की एशेज सीरीज से बाहर कर दिया गया। 2018 में कोर्ट ट्रायल में स्टोक्स बरी हो गए। हालांकि लेकिन ECB ने उन्हें खेल को बदनाम करने का दोषी पाते हुए जुर्माना और सस्पेंशन दिया। 2. 2026, चेल्सी नाइटक्लब विवाद, दूसरे टेस्ट से बाहर हुए स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में स्टोक्स का नाम एक और नाइटक्लब विवाद से जुड़ा। लॉर्ड्स में पहला टेस्ट जीतने के बाद स्टोक्स और गस एटकिंसन चेल्सी के एक नाइटक्लब गए। दोनों ने टीम का मिडनाइट कर्फ्यू तोड़ा। वहां एक खिलाड़ी से जुड़ा विवाद हुआ, जिसमें सिक्योरिटी स्टाफ को चोट लगी। ECB ने जांच के बाद स्टोक्स और एटकिंसन को दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया। जांच में स्टोक्स को क्लीन चिट मिली, लेकिन कर्फ्यू तोड़ने पर लिखित चेतावनी दी गई। इसके बाद इस मैच में स्टोक्स ने वापसी की थी।

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。