महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में जमीन के मालिकाना हक को लेकर चल रहा विवाद उस समय बढ़ गया, जब एक निजी बिल्डर कथित तौर पर जमीन खाली कराने के लिए बुलडोज़र लेकर पहुंचा. कार्रवाई का विरोध करते हुए स्थानीय निवासी, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, मौके पर एकत्र हो गए और बुलडोज़र के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान तनाव बढ़ गया और स्थिति विवादपूर्ण हो गई, जिससे इलाके में हंगामे का माहौल बन गया.
