मुंबई के BMC के कूपर अस्पताल से बुर्के को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दो महिलाएं रिलेटिव से मिलने मैटरनिटी वार्ड जा रही थीं, तभी गेट पर सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोक दिया और बुर्का उतारकर अंदर जाने को कहा. महिलाओं ने इसका विरोध किया और इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताया. पीड़ित महिला ने कहा – “मैंने फेस कवर नहीं किया था, वीडियो में दिख रहा है वैसे ही थी. वजह पूछी तो गार्ड ने कहा- बुर्का पहन के जाते हो तो बच्चे चोरी हो जाते हैं.
