इंदौर-महू के बीच चलने वाली ट्रेन उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब उसे बीच रास्ते अचानक रोक दिया गया. दावा किया जा रहा है कि ट्रेन रोकने के बाद लोको पायलट पास की एक दुकान से समोसे लेने उतर गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं. इस मामले को लेकर लोगों ने जांच और कार्रवाई की मांग भी की है. हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद अब पूरे घटनाक्रम की सत्यता और परिस्थितियों की जांच किए जाने की बात कही जा रही है.
बीच रास्ते रुकी ट्रेन, समोसा लेने उतरे लोको पायलट का वीडियो वायरल

