Site icon Socialblize

बाढ़ ने छीन लिया बचपन! ये टेडी कर रहा भावुक

असम की बाढ़ का सबसे दर्दनाक चेहरा कोई टूटा हुआ घर नहीं, बल्कि कीचड़ से सना यह टेडी बियर है. यह तस्वीर शिवसागर जिले के नेपाली खुटी गांव की है, जहां बाढ़ ने लगभग हर घर को नुकसान पहुंचाया है. सड़कों पर लोगों का सामान बिखरा पड़ा है. बिस्तर, बर्तन, फर्नीचर और बच्चों के खिलौने तक कीचड़ में दबे हुए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव तक बचाव दल एक सप्ताह बाद पहुंच सका. अब दूसरे जिलों से लोग पका हुआ खाना लेकर मदद के लिए पहुंच रहे हैं.

Exit mobile version