बांग्लादेश की राजधानी ढाका से इस वक्त बड़ी खबर मिल रही है, जहां देर रात अचानक धमाका हुआ है. नेशनल सिटीजन पार्टी की रैली के दौरान ये धमाका हुआ, जिसमें 3 लोगों के घायल होने की खबर है. इलाके की सुरक्षा कड़ी की गई है और पुलिस धमाके के कारणों की जांच भी कर रही है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ये धमाका रात करीब 9:45 पर हुआ उस वक्त, जब सावर के पास ईदगाह मैदान में नेशनल सिटीजन पार्टी एक मार्च के बाद रैली कर रही थी. उस समय एनसीपी की कन्वेनर नबीला तस्नीत का भाषण चल रहा था. इस दौरान मंच पर एनसीपी कन्वेनर और विपक्ष के चीफ व्हिप सांसद नाहिद इस्लाम मौजूद थे उनके साथ ही एनसीपी के अन्य नेता भी थे. धमाके के बाद नाहिद इस्लाम के नेतृत्व में एनसीपी नेताओं ने सावर में तुरंत विरोध जुलूस निकाला.
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में ब्लास्ट

