जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया है कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर वोटिंग होने से पहले उनके 16 कार्यकर्ताओं को पुलिस उठाकर ले गई. बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है. यहां सुबह 9 बजे तक 4.61% मतदान हुआ है. ये सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. ये सीट 40 साल से बीजेपी के पास है, इसलिए बीजेपी के लिए “इज्जत की लड़ाई” मानी जा रही है. जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर यहां से चुनाव मैदान में उतरे हैं.
