Site icon Socialblize

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी को टेंशन! प्रशांत किशोर ने क्यों चुनी इतनी टफ सीट?- Exclusive

चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने ‘जन सुराज’ के सूत्रधार प्रशांत किशोर अब खुद चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. अपने जीवन का पहला चुनाव लड़ने के लिए पीके ने किसी ‘सेफ सीट’ की बजाय बीजेपी के सबसे मजबूत किले ‘बांकीपुर’ (पटना) को चुना है. बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने एनडीटीवी के प्रभाकर कुमार से खास बातचीत की और अपने चुनावी विजन को जनता के सामने रखा. प्रशांत किशोर ने साफ कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक विधायक चुनने का नहीं है, बल्कि बिहार को एक नई राजनीतिक दिशा देने का है. उन्होंने इस उपचुनाव को सीधे तौर पर बीजेपी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व पर एक ‘जनमत संग्रह’ (Referendum) करार दिया है.

Exit mobile version