दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram) से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला हिट एंड रन (Hit and Run) का मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार बलेनो कार ने दो पैदल जा रहे युवकों को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों हवा में कई फीट ऊपर उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे के बाद कार चालक और उसमें सवार अन्य दो लोग मौके से गाड़ी सहित फरार हो गए। घायल युवकों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
बलेनो ने दो युवकों को उड़ाया, दोनों हवा में उछलकर जमीन पर गिरे, हालत गंभीर

