अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने NDTV से फोन पर बातचीत में बताया कि “हैपिडा स्काइनेक्स” पूरी तरह उनका खुद का विकसित किया हुआ प्रोडक्ट है. उन्होंने कहा कि इसका डिजाइन और कॉन्सेप्ट उन्होंने अपनी सोच और मेहनत से तैयार किया है. जब NDTV ने उनसे पूछा कि क्या यह किसी विदेशी कंपनी के मॉडल या तकनीक से प्रेरित है, तो रवि टम्टा ने साफ कहा कि यह उनका ओरिजिनल प्रोडक्ट है और इसका पूरा डिजाइन उन्होंने खुद तैयार किया है.


