Site icon Socialblize

फेस्टीवल सीजन से पहले चीनी का आयात टैक्स फ्री:31 अक्टूबर तक 10 लाख टन बिना टैक्स इम्पोर्ट को मंजूरी; दो महीने में 40% महंगी हुई

फेस्टीवल सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को काबू करने के लिए केंद्र सरकार ने इसके आयात को टैक्स फ्री कर दिया है। कॉमर्स मिनिस्ट्री के अनुसार, 10 लाख मीट्रिक टन कच्चे चीनी के ड्यूटी-फ्री यानी बिना किसी आयात शुल्क के इम्पोर्ट को मंजूरी दे दी है। ये छूट 31 अक्टूबर तक मिलेगी। इस फैसले का सीधा उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को बढ़ती महंगाई से राहत देना है। क्योंकि, हाल ही में देश में चीनी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। भारत दुनिया में चीनी का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। आने वाले समय में देश में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है, जिस दौरान केक और मिठाइयों की भारी मांग के कारण चीनी की खपत अपने पीक पर होती है। सरकार चाहती है कि इस पीक डिमांड के दौरान बाजार में चीनी की कमी न हो।

Exit mobile version