फीफा ने फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल में लड़ाई करने वाले 4 खिलाड़ियों पर बैन लगाया है। इनमें अर्जेंटीना के तीन और स्पेन का एक खिलाड़ी शामिल हैं। 19 जुलाई को स्पेन के खिलाफ 0-1 से हारने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने मैदान पर स्पेनिश प्लेयर्स से लड़ना शुरू कर दिया था। इस घटना के करीब एक महीने बाद फीफा ने कारवाई की है। वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे कड़ी सजा अर्जेंटीना के कोच रॉबर्टो अयाला पर भी 3 मैच का प्रतिबंध लगाया गया है। उन पर 30 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) पर वर्ल्ड कप के दौरान हुई कई घटनाओं के लिए 1.10 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। परेडेस एक साल तक अर्जेंटीना से बाहर झड़प में क्या हुआ? परेडेस पर एरिक गार्सिया की गर्दन पकड़ने का आरोप था। वहीं, नाहुएल मोलिना पर रोड्री की ओर मुक्का मारने की कोशिश का आरोप था। इस दौरान निकोलस ओटामेंडी और रोड्री के बीच तीखी बहस हुई। अर्जेंटीना के सहायक कोच रॉबर्टो अयाला और दानी ओल्मो के बीच भी विवाद हुआ। टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल करके जिताया था मैच का इकलौता गोल फेरान टोरेस ने दागा था। उन्होंने एक्स्ट्रा टाइम के 107वें मिनट में स्कोर किया था। निको विलियम्स ने दूर से आए क्रॉस पर बैक पोस्ट पर शानदार हेडर से गेंद नीचे गिराई। इस पर फेरान टोरेस ने रनिंग शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंच दिया। स्पेन 16 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बना था स्पेन 16 साल बाद फुटबॉल का वर्ल्ड चैंपियन बना था। उसने दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप जीता था। स्पेन ने पहली बार 2010 में नीदरलैंड को हराकर यह ट्रॉफी जीती थी। ————————————– फुटबॉल फाइनल विवाद से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता, अर्जेंटीना को 1-0 से हराया स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। उसने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए फेरन टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल किया। पढ़ें पूरी खबर वर्ल्डकप फाइनल में स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ी भिड़े, 2 को रेडकार्ड; फोटो देखिए स्पेन ने फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्ड कप जीत लिया। मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। पढ़ें पूरी खबर
फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में लड़ने वाले 4 खिलाड़ी बैन:परेडेस 10, मोलिना 7 मैच नहीं खेलेंगे, अर्जेंटीना और स्पेन के खिलाड़ी भिड़े थे

