Site icon Socialblize

फर्जी IAS बनकर महिलाओं को फंसाता था संजय, शादी और नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

ब‍िहार के खगड़िया में फर्जी आईएएस मनीष गुप्ता की तरह अब मध्‍य प्रदेश के नरसिंहपुर में भी ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां फर्जी आईएएस अध‍िकारी संजय पुल‍िस के हत्‍थे चढ़ा है. फर्जी आईएएस संजय पर शादी और नौकरी के नाम पर मह‍िलाओं से लाखों की ठगी का आरोप है. यह LBSNAA की तस्वीरें, ड‍िप्‍टी कलेक्‍टर की गाड़ी द‍िखाकर पहले मह‍िलाओं का दिल जीतता और उसके बाद वारदात को अंजाम देता था.  वह सोशल मीडिया पर लग्जरी गाड़ियों, मसूरी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी की तस्वीरों और रसूख का दिखावा कर खुद को आईएएस के साथ-साथ कार्डियोलॉजिस्ट बताता था. आरोपी संजय यूपीएससी चयन सूची के एक समान नाम का फायदा उठाकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था.  

Exit mobile version