Site icon Socialblize

‘प्‍लीज बंद…’ इस्‍टाग्राम को लेकर मुस्लिम मां की PM मोदी से अपील

कॉकरोज जनता पार्टी के आंदोलन में शामिल हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्‍द कहने वाली एक नाबालिग लड़की की मां ने कहा कि वह बेहद शुक्रगुजार में है कि प्रधानमंत्री ने उनकी बेटी को माफ कर दिया. साथ ही उन्‍होंने कहा, ‘लोग यह कह रहे हैं कि जो शब्‍द मेरी बेटी बोल रही है, वो उसने घर से ही सीखे, लेकिन ऐसा बिल्‍कुल नहीं है. ये हमारे शब्‍द नहीं हैं. ये सब बच्‍चे इंटरनेट से सीख रहे हैं. मेरी नम्र निवेदन है पीएम मोदी जी से प्लीज ये इंस्टाग्राम, फेसबुक नए बच्चों के लिए 10 से 20 साल वाले बच्चों के लिए रोक दिया जाए. इनको सिर्फ पढ़ने दिया जाए. इनको प्रोटेस्ट ये सब जो भी चीजें चलती रहती हैं, आम आदमी और छोटे बच्चों को उसमें एंट्री ना दी जाए. अंडर 18 बच्चों को उसमें एंट्री ना दी जाए. इन लोगों को सिर्फ फायदा उठाया जाता है. छोटे बच्चे से कुछ भी बुलवा लो, इनको ना दुनिया का पता, ना समाज का, ना छोटे-बड़े का सम्मान. 

Exit mobile version