Site icon Socialblize

प्रधानमंत्री मोदी कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों से मिलेंगे:आज शाम 4 बजे होगी मुलाकात, भारत ने 39 मेडल जीते थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीते। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा। बॉक्सिंग सबसे बड़ा मेडल बैंक भारत के 39 पदकों में सबसे बड़ा योगदान बॉक्सिंग का रहा। मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर समेत कुल 10 मेडल जीते। यानी हर चार में से एक मेडल बॉक्सिंग से आया। एथलेटिक्स में 10 मेडल आए, लेकिन इसमें गोल्ड नहीं मिला। वेटलिफ्टिंग से 8, पैरा एथलेटिक्स से 6, जूडो से 4 और पैरा पावरलिफ्टिंग से 1 मेडल मिला। कुल मिलाकर 39 में से 37 पदक सिर्फ पांच खेलों से आए। 1934 में भारत पहली बार खेला था ———————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। मेसी के बचपन के क्लब न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज ने शनिवार को उनके निधन की पुष्टि की। क्लब ने शोक जताते हुए उन्हें मेसी के करियर की सबसे मजबूत ताकत बताया। पूरी खबर…

Exit mobile version