Site icon Socialblize

पुलिस ने रोका तो मजदूर घबरा गया, लेकिन मिला मिठाई का तोहफा और शुभकामनाएं

तमिलनाडु के मयिलादुथुराई में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस ने सिर्फ मिठाइयाँ ही नहीं बाँटीं, बल्कि सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया. अधिकारियों ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने की अपील की. इस दौरान एक भावुक पल तब देखने को मिला जब सड़क पर साइकिल धकेलते जा रहे एक मजदूर को पुलिसकर्मी ने रोका. उसे लगा शायद कोई कार्रवाई होगी, लेकिन अधिकारी ने उसे केवल मिठाई दी और मुस्कुराकर शुभकामनाएँ दीं. यह छोटा सा मानवीय व्यवहार लोगों के दिलों को छू गया.
 

Exit mobile version