ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा शुरू हो गई है. पाहंडी अनुष्ठान के साथ रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ है. भगवान बलभद्र मंदिर से बाहर आ गए हैं, जिनके दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. भगवान जगन्नाथ उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा मंदिर से बाहर आने के बाद अलग-अलग रथों में सवार होकर गुंडिचा मंदिर जाएंगे, जिसे लोक परंपरा में भगवान की मौसी का घर कहा जाता है. भगवान 7 दिन तक वहीं रहेंगे.
