पुणे के मालशेज घाट के पास करंजाले गांव की सीमा में अहिल्यानगर-कल्याण राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-61) का एक हिस्सा करीब 6 से 7 फीट तक धंस गया है. शुरुआत में यहां एकतरफा यातायात जारी रखा गया था, लेकिन सड़क की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मरम्मत कार्य के लिए मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया है.
