Site icon Socialblize

पिथौरागढ़ की दारमा घाटी में भारी भूस्खलन, सड़क पर गिरे विशाल बोल्डर

पिथौरागढ़ की दारमा घाटी पर भारी बारिश का संकट गहरा गया है. पंगवांबे के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी भूस्खलन हुआ, जिसके चलते विशाल बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा और मार्ग पूरी तरह बंद हो गया. गनीमत यह रही कि घटना के समय सड़क पर कोई वाहन मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा और जानलेवा हादसा टल गया.
 

Exit mobile version