मुंबई बारिश से बेहाल है. सड़क से लेकर रेलवे ट्रैक तक सब जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है. कांजुरमार्ग इलाके में भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गए. इसी दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस तेज रफ्तार से पानी से भरी पटरियों को पार करती हुई गुजरी. ट्रेन के गुजरने से पानी के बड़े-बड़े छींटे हवा में उछले. वंदे भारत ट्रेन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पानी को चीरते हुए निकली वंदे भारत, मुंबई में आफत की बारिश

