उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में युवतियों से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोप है कि आपत्तिजनक टिप्पणियों से नाराज युवतियों ने दो युवकों को रास्ते में रोक लिया और उनकी चप्पलों से पिटाई कर दी. इतना ही नहीं, युवकों के चेहरे पर काली स्याही भी पोत दी गई. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
