तापसी पन्नू के एक बयान पर कंगना रनौत भड़क चुकी हैं. कंगना से संबंधों को लेकर सवाल पर तापसी ने कहा, ‘किसी भी व्यक्ति का नजरिया संवाद करने की शैली और साथ ही दुनिया को देखने का चश्मा परवरिश से तय होता है.’ तापसी के इस बयान के बाद कंगना ने पोस्ट किया कि कई लोग परवरिश माता-पिता पर सवाल उठाते हैं. उनका परिवार प्रतिष्ठित राजपूत जमीदार परिवार से आता है और एक सस्ती कॉपी हेडलाइन बनाने की कोशिश कर रही है. आज उन्होंने सारी हदें पार कर दी मेरे परवरिश मेरे माता-पिता का बेशर्मी से मजाक उड़ाया और सभी माता-पिता अपने बच्चों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करते है. मैं कभी किसी बहस में माता-पिता को नहीं लाऊंगी. आज मैं उनके माता-पिता से ये पूछना जरूर चाहूंगी कि मेरे माता-पिता की तरह कोई ओरिजिनल इंसान क्यों नहीं पैदा कर सके. इतनी सस्ती कॉपी क्यों… आपकी कोशिशों के लिए मुझे अफसोस है.
